पशु को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक खलासी को आई चोटें

पशु को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक खलासी को आई चोटें

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाने क्षेत्र के अन्तर्गत मड़िहान के भदौहा गांव के पास गुरुवार के शाम बरकछा से चोपन जा रही ट्रक रोड़ पर पशु बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे चालक व खलासी को मामूली चोटें आई। बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार चालक संतोष कुमार पुत्र रामरती मतवार लालगंज व खलासी राहुल बरकछा के निवासी हैं। चालक ने बताया कि बरकछा से ट्रक लेकर चोपन बालू लोड करने निकले थे। मड़िहान के आगे भदौहा गांव के पास सामने से पशु आ गया । पशु बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों के सुचना पर पहुंची पुलिस इस संबंध अग्रिम कार्रवाई जुट गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी ने बजट व्यय में तय की हर अधिकारी की जिम्मेदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *