पशु को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक खलासी को आई चोटें

पशु को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक खलासी को आई चोटें

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाने क्षेत्र के अन्तर्गत मड़िहान के भदौहा गांव के पास गुरुवार के शाम बरकछा से चोपन जा रही ट्रक रोड़ पर पशु बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे चालक व खलासी को मामूली चोटें आई। बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार चालक संतोष कुमार पुत्र रामरती मतवार लालगंज व खलासी राहुल बरकछा के निवासी हैं। चालक ने बताया कि बरकछा से ट्रक लेकर चोपन बालू लोड करने निकले थे। मड़िहान के आगे भदौहा गांव के पास सामने से पशु आ गया । पशु बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों के सुचना पर पहुंची पुलिस इस संबंध अग्रिम कार्रवाई जुट गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   संसद नहीं सर्वोच्च,राज्यसभा के सभापति गलत हैं,कांग्रेस नेता चिदंबरम ने दिया बड़ा बयान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *