अनियंत्रित कार दुकान में घुसा,दो सगे भाई घायल

अनियंत्रित कार दुकान में घुसा,दो सगे भाई घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के पास जीटी रोड पर अनियंत्रित एक कार दुकान में घुसने से दुकानदार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बिहार के बक्सर निवासी पप्पू कुशवाहा वाराणसी से अपने कार द्वारा बिहार जा रहा था। जैसे ही सकलडीहा मोड़ के पास पहुंचा कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पकौड़े की दुकान में घुस गई। जिस दुकानदार वीरेंद्र 37 वर्ष, गोलू 22 वर्ष कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों घायलों को किसी प्रकार इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया ।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस कार सहित चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया ।काफी संख्या में लोगों की एकत्रित हो गई। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में धूत होकर कार तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसके कारण घटना हुई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   SCO समिट में जयशंकर ने 8 दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर..इशारों-इशारों में पाकिस्तान को दिया बड़ा संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *