पनामा में मिला सोने से भरा प्राचीन मकबरा,1200 साल पहले दफन किया गया

पनामा में मिला सोने से भरा प्राचीन मकबरा,1200 साल पहले दफन किया गया

नई दिल्ली। पनामा के एक पुरातात्विक पार्क में सोने के खजाने और बलि दिए गए लोगों के मकबरे का पता लगाया है। देश के सांस्कृति मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अनुमान के मुताबिक यह कब्र लगभग 1200 साल पुरानी है। यह उस क्षेत्र को दिखाता है,जहां किसी बड़ी शख्सियत को दफनाया गया है। दर्जनों लोगों के साथ यह व्यक्ति ‘मौत के बाद के जीवन’ में जाना चाहता था,इसलिए बलि दी गई। एल कानो पुरातत्व पार्क में कब्र के अंदर वैज्ञानिकों ने सोने के खजाने को खोजा है, जिसमें कंगन, सोने के मोतियों वाले दो बेल्ट, मगरमच्छ जैसी कान की बालियां, सोने में जड़े व्हेल के दांत और गोलाकार सोने की प्लेटें भी शामिल हैं।

rajeshswari

पुरातत्वविदों को एक पुरुष और एक महिला के आकार की बालियां, दो घंटियां, कुत्ते के दांतों से बनी स्कर्ट और हड्डी की बांसुरी का एक सेट भी मिला है। एल कैनो फाउंडेशन की ओर से फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि कब्र संभवतः स्थानीय कोकले संस्कृति के किसी विशेष व्यक्ति की है, जो लगभग 30 वर्ष का था। फाउंडेशन की ओर से खजाने का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. जूलिया मेयो ने कहा कि इसमें उस शख्स के अलावा 31 अन्य लोगों के कंकाल हैं, जिनकी बलि संभवतः सेवा करने के लिए दी गई थी।

अभी भी चल रहा खुदाई
मेयो ने कहा कि इस मकबरे स्थल की खुदाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए अभी पूरी तरह से यह नहीं बताया जा सकता कि कब्र में कितने लोग थे। उन्होंने कहा कि जिस शख्स को दफनाया गया उसका मुंह नीचे की ओर है। उसके नीचे भी एक महिला है। संस्कृति मंत्रालय में विरासत के राष्ट्रीय निदेशक लिनेट मोंटेनेग्रो ने कहा कि पुरातात्विक पार्क में खुदाई 2022 में शुरू हुई थी। कब्र में पाए गए सोने और कलाकृतियों के आर्थिक मूल्य के साथ-सात ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य भी है।

इसे भी पढ़े   जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने के निशानेबाज दरोगा ने एक गो तस्कर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने का ठोंका दावा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *