बलिया में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या,मिले दोनों के शव

बलिया में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या,मिले दोनों के शव

बलिया। बलिया जिले हल्दी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी फैल गई। पुत्र का शव गांव से दूर कुएं में मिला जबकि पिता का शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

rajeshswari

मंगलवार की सुबह गांव के एक कुएं से 26 वर्षित विक्रम सिंह का खून से लतपथ शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कुएं के बाहर खून के निशान मिले। इस संबंध से छानबीन करने पुलिस जब मृत युवक के घर पहुंची तो वहां उसके पिता उमाशंकर सिंह (70) का भी खून से लतपथ शव देखकर हतप्रभ रह गई। गांव में एक साथ बाप-बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि किसी ने दोनों की हत्या की है।

गांव वालों के अनुसार उत्तर टोला स्थित घर में उमाशंकर सिंह अपने दो बेटों विक्रम सिंह (26) व संदीप सिंह (24) के साथ रहते थे। दोनों अविवाहित हैं, जबकि उमाशंकर की पत्नी का भी निधन हो चुका है। घटना के बाद से छोटे बेटे संदीप का पता नहीं चल सका है और उसका मोबाइल भी बंद है। ग्रामीणों की मानें तो उमाशंकर का एक और बेटा दिलीप विक्रम व संदीप से भी बड़ा है। वह 12-13 वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था। बताया जाता है कि 2-3 दिन पहले वह भी घर आया था। उस समय बाप-बेटों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद वह चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   IIT के चार लड़कों ने बनाया अनोखा जिम इक्विपमेंट,आनंद महिंद्रा ने किया पोस्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *