मां कज्जला देवी से जुड़ी मीरजापुर की कजरी परंपरा

मां कज्जला देवी से जुड़ी मीरजापुर की कजरी परंपरा

सावन के गीतों से अखाड़ों के मुकाबले तक रहा गौरवशाली इतिहास

मीरजापुर  (जनवार्ता)। मीरजापुर की पहचान से जुड़ी कजरी (कजली) लोकगीत परंपरा का इतिहास बेहद प्राचीन है। लोक मान्यताओं, धार्मिक कथाओं और साहित्यिक संदर्भों में इसका विकास मुख्य रूप से विंध्य क्षेत्र से जुड़ा माना जाता है। मां विंध्यवासिनी के दूसरे नाम कज्जला देवी से भी कजरी की उत्पत्ति को जोड़कर देखा जाता है।

rajeshswari


मान्यता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव और सावन के अवसर पर रातभर जागकर कजरी गाने की परंपरा रही है। कजरी को काजल और सावन के काले बादलों से जोड़ने की मान्यता भी प्रचलित है। इस लोकगीत में वर्षा, प्रकृति, शृंगार, विरह और सामाजिक जीवन के विविध भावों की अभिव्यक्ति होती है। आमतौर पर कजरी गायन की शुरुआत देवी-देवताओं की वंदना से की जाती है।


साहित्यकार बद्रीनाथ चौधरी प्रेमघन सहित कई लेखकों ने अपने साहित्य में मीरजापुर की कजरी और सावन के विंध्य क्षेत्र के परिवेश का उल्लेख किया है। समय के साथ यह परंपरा धार्मिक आयोजनों से आगे बढ़कर सांस्कृतिक पहचान बन गई।
मीरजापुर में कजरी अखाड़ों की भी पुरानी परंपरा रही है। इन अखाड़ों के बीच गायन मुकाबले आयोजित होते थे, जिनमें बनारस समेत दूसरे क्षेत्रों के अखाड़े भी हिस्सा लेते थे। मुकाबलों को देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटते थे। विजेता दल को कुश्ती के दंगल की तरह सम्मानित किया जाता था।
प्रदेश सरकार की ओर से ‘एक जिला, एक कला’ पहल के तहत कजरी को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। प्रशासन ने भी इस दिशा में पहल शुरू की है। कलाकारों को उम्मीद है कि इस प्राचीन लोककला को संरक्षण मिलने के साथ नए मंच और पहचान मिल सकेगी।

इसे भी पढ़े   शादी का झांसा, 5 दिन साथ रही और ₹30 हजार-गहने लेकर फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *