मिर्जामुराद में कार व ट्रक में भिड़ंत,दंपति घायल

मिर्जामुराद में कार व ट्रक में भिड़ंत,दंपति घायल

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )। क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर मंगलवार की सुबह एक ट्रक व कार मे भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार पति-पत्नी दोनों दंपति घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

rajeshswari

मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल निवासी सोनू चौरसिया अपनी पत्नी सोनी चौरसिया के साथ कार में सवार हो किसी कार्य हेतु वाराणसी जा रहे थे। कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर हाईवे फ्लाईओवर के ऊपर उनकी कार के पिछला हिस्सा में एक ट्रक जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। और कार में सवार दंपति घायल हो गए। मौके से ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर छोड़कर वहां से भागने में सफल रहा। बीच रोड पर ट्रक और कार के टक्कर से कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।

इसे भी पढ़े   'हमके बार-बार सतावल गईल',बेतिया में हत्यारे पुत्र का कुबूलनामा,कहा-बर्दाश्त कईले बानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *