दीवाल गिरने से मासूम बालिका की मौत

दीवाल गिरने से मासूम बालिका की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र भड़ेरी में स्थित ईट भट्टे की दीवार गिरने से चार साल की मासूम की मौत और 8 साल की मासूम घायल हो गई। एक दीवार के बगल में ही परी 4 वर्ष नेहा 8 वर्ष और 15 वर्षीय शिवम बैठे थें कि दीवार अचानक गिर गई जिसमें 4 साल की परी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेहा की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने आनन फानन में घायल नेहा को जिला अस्पताल लाया जहां उसका उपचार चल रहा है। शिवम को हल्की चोटें आई थी जिसका उपचार सीएससी पर ही कर दिया गया। मृतक और घायल जलालपुर थाना क्षेत्र के बिंदे पराऊगंज के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके से भट्ठा संचालक ऋषि सिंह और महेंद्र सिंह फरार हो गए हैं। हादसे से मृतक के परिजन में कोहराम मचा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   गहलोत-पायलट में संग्राम पर सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे माकन और खड़गे,कमलनाथ भी दिल्ली पहुंचे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *