सिवान में पेड़ पर लटकता हुआ युवक का शव मिला

सिवान में पेड़ पर लटकता हुआ युवक का शव मिला

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बृहस्पतिवार के सुबह लूरकुटिया गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सिवान में जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र दिनेश उम्र 22 वर्ष ग्राम लूरकुटिया का निवासी है। बृहस्पतिवार के सुबह गांव के सिवान में एक पेड़ से लटकते हुए युवक का शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जाता है कि ग्रामीण सुबह सिवान के तरफ गये थे। सिवान के एक पेड़ पर गांव के ही एक युवक का लटकता शव देखकर स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों के द्बारा इस घटना की सूचना युवक के परिजनों को दिया गया। परिजन घटना स्थल पहुंचे।एकाएक घटित अनहोनी को देखकर इनका रो रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस संबंध में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जूट गई। ज्ञात सूत्रों पता चला कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। सीधे वगैर पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   करीना कपूर खान को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस,प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब,धर्म के अपमान का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *