फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

पड़ोसी ने 15-16 राउंड की फायरिंग

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में मामूली पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सेक्टर-21सी में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ (42) की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर 15 से 16 राउंड फायरिंग की। इसमें 8 से 9 गोलियां लगने से परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे और नौकरी के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। वह दो दिन पहले ही अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस वारदात से खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, परमजीत और उनके पड़ोसी मोनू शर्मा के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी का बेटा पालतू कुत्ते को पार्किंग में शौच कराता था, जिसका परमजीत का परिवार विरोध करता था। इसको लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे परमजीत जिम से लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी मोनू से बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

इसे भी पढ़े   5 हजार के बदले करोड़ो के सोने की तस्करी:मजदूर बाल्टी में छिपाकर और औरतें चूड़ियों में ला रहीं सोना

घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *