चोरों ने चार घरों के ताला तोड़ किया हांथ साफ

चोरों ने चार घरों के ताला तोड़ किया हांथ साफ

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह थानांतर्गत शिवदासपुर इलाके में चोरों ने बीती रात चार लोगों के यहां से चोरी कर नगदी सहित हजारों रुपये के समान उड़ा दिए। जानकारी के अनुसार शिवदासपुर पेट्रोल पंप के सामने सुभाष का घर है,सुभाष के अनुसार उनके घर से टेंट का सामान जिसमे ज्यादातर बर्तन व पच्चीस हजार नगद चोरों ने चुरा लिए। इसी तरह से शिवदासपुर में तीन दिन के भीतर तीन दुकान व एक घर से चोरी हो गयी। शिवदासपुर के ही रहने वाले संजय के बाइक के दुकान से गाड़ी का सामान,बसंत गुप्ता के कबाड़ी की दुकान से तांबा चोरी व सुरेश सायकिल की दुकान से एल्युमिनियम का गेट व सरिया पर चोरों ने हांथ साफ कर दिया। सुभाष ने मंडुवाडीह थाने पर तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आईआईटी-बीएचयू में नया अकादमिक मॉडल लागू, बीटेक छात्रों को सेकेंड मेजर का विकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *