शेरवानी पर अनंत अंबानी ने पहने स्पोर्ट्स शूज,सोने जैसा मां नीता अंबानी का लुक,दूल्हे की भाभी और बहन ने लगाए चार चांद

शेरवानी पर अनंत अंबानी ने पहने स्पोर्ट्स शूज,सोने जैसा मां नीता अंबानी का लुक,दूल्हे की भाभी और बहन ने लगाए चार चांद
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। अनंत अंबानी की शादी की फोटोज सामने आ गयी है। जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही शादी में अनंत की पूरी फैमिली पहुंच चुकी है। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी सब एक साथ नजर आए। चलिए दिखाते हैं सबका लुक।

एशिया के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की शादी पर पूरे वर्ल्ड की नजर है। देसी से लेकर विदेशी हस्तियां का इस वक्त मुंबई में तांता लगा हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का वो दिन आ गया है। 12 जुलाई 2024 को दोनों सात फेरे ले रहे हैं। अब दूल्हे राजा के लुक के साथ साथ मुकेश अंबानी-नीता अंबानी का लुक नजर आया है। जहां आकाश और ईशा भी नजर आ रहे हैं। चलिए एक एक करके आपको सबकी फोटोज दिखाते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं दूल्हेराजा अनंत अंबानी की। वह ओरेंज रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। हालांकि वह स्पोर्ट्स शूज में नजर आए तो हर किसी का ध्यान उन्हीं पर अटक गया। करोड़ों की कार में अनंत बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। उनके साथ उनका पूरा खानदान दिख रहा है।

वहीं बात करें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तो वह दोनों की काफी जच रहे हैं। नीता अंबानी ने तो एक बार फिर सबको फेल कर दिया है। वह ईश्वर की प्रतिमा लेकर बेटे की बारात लेकर आईं। उनकी लंहगा साड़ी और हैवी जूलरी सबकुछ परफेक्ट लग रहा है।

वहीं ईशा अंबानी की बात करें तो वह भी हसबैंड और बिजनेसमैन आनंद पीरामल भी मैचिंग आउटफिट में दिखे। ईशा ने डार्क की बजया लाइट कलर के लहंगे को चुना। जिसमें वह काफी परफेक्ट लग रही हैं। उन्होंने सिल्वर जूलरी के साथ अपने लुक को निखारा।

इसे भी पढ़े   सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव ,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा भीड़

अब आते हैं मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका और बेटे आकाश अंबानी पर। दोनों अपने बच्चों के साथ दिखे। श्लोका ने पिंक आउटफिट पहना। वहीं आकाश अंबानी भी वाइफ के साथ मैचिंग आउटफिट में दिखे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *