दिनदहाड़े घर के अंदर रखे नगदी समेत लाखों की चोरी

दिनदहाड़े घर के अंदर रखे नगदी समेत लाखों की चोरी

चोलापुर। थाना क्षेत्र गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर में दिन दहाड़े ही चोरों के द्वारा घर के अंदर रखे नगदी समेत लाखों का सामान किया गया चोरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलमत्ती पत्नी बबलू प्रसाद निवासी राजापुर पांच जुलाई को अपने घर का ताला बंद कर हरहुआ ब्लॉक में प्रशिक्षण को लिए गई थी और वहां से जब दोपहर में वह अपने घर वापस आई तो घर का ताला टूटा हुआ मिला अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर रखा हुआ बक्सा चोरों के द्वारा पीछे से दरवाजा खोलकर ले जाया गया था पीड़ित के अनुसार बक्से के अंदर ₹50हजार नगद समेत सोने चांदी के जेवरात समेत बक्से में रखे कुछ जरूरी कागजात भी ले गए इसके बाद पीड़ित के द्वारा इसकी शिकायत स्थानी थाने पर की गई। लेकिन उसे समय कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसके बाद आज उक्त प्रार्थना पत्र पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जितना खाना दुनिया एक दिन में फेंक देती है,उससे भर सकता है 100 करोड़ लोगों का पेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *