संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,जहर खिलाकर मारने का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,जहर खिलाकर मारने का आरोप

जौनपुर। जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वही मृतका के दादा सभाजीत पांडेय ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने व जहर खिलाकर जान से मार देना का आरोप लगाया है। रानी के ससुराल वालों ने बताया कि बीती रात को रानी की अचानक तबियत खराब हुई घर मे कोई नही था। सिर्फ उनकी सास थी उन्होंने बगल के एक लड़के बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा लड़के ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी सवंसा ले गया वहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

बक्शा थाना क्षेत्र के चकिया ,चकपाजन गांव के स्व0 धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की बेटी रानी मिश्रा की शादी 5 साल पहले तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव निवासी सुभाष पांडेय के बेटे शुभम पांडेय से 2 जून 2019 को शादी हुई थी। जिससे मृतका रानी के पास तीन बच्चे है दो लड़कीं 7 माह का एक लड़का है।वहीं मृतका का पति शुभम पांडेय रोजी रोटी के चक्कर मे मुंबई में रहकर काम करता है।

इसे भी पढ़े   5500 KMPH की स्पीड,बस 6 मीटर की दूरी…चीनी विमान के सामने आया US फाइटर जेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *