अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। क्षेत्र के डंगहरिया गांव के सामने हाईवे कांवरियों सुरक्षित लेन पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के पहचान में जुट गए। इधर व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल होने पर मृतक की पहचान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी गंगा राम दूबे (39) के रूप में हुई।मिर्जामुराद थाने पहुंचे मृतक के चचेरे भाई ने पहचान कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक गंगाराम दूबे बुधवार की शाम जंसा थाना क्षेत्र के सपेहटा अपने फूफा के घर गए हुए थे। मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक युवक को अमन दूबे नामक एक पुत्र बताया गया। मिर्जामुराद पुलिस ने चचेरे भाई के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *