वाराणसी में महिला की लाश मिली:ई-रिक्शा चालक पर हत्या का आरोप,पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी में महिला की लाश मिली:ई-रिक्शा चालक पर हत्या का आरोप,पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डाफी टोल प्लाजा के पास स्थित गंगा राम हॉस्पिटल से किसी मरीज को देखने के लिए निकली महिला का शव रमना कूड़ा प्लांट की झाड़ियों में पाया गया।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार,महिला अस्पताल से घर नहीं लौटी,जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने शव को झाड़ियों में देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की पहचान की पुष्टि कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने वाला ई-रिक्शा चालक था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   यशवंत सिन्हा टीएमसी से हुए बाहर,हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *