बाइक में टंगा झूले से रुपया गायब

बाइक में टंगा झूले से रुपया गायब

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक मंदिर के पास बुधवार की रात दुकानदार की बाइक में टंगा एक लाख रूपए से भरा झोला चोरी हो गया है। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार मौर्य की थाना गद्दी मार्ग के पास बीज भंडार की एक दुकान है। प्रमोद रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके रूपयों से भरा झोला अपनी बाइ​क की हैंडल में टांग कर बड़े भाई के साथ घर जा रहें थें कि रास्ते में लघुशंका करने के लिए दोनों रूक गए। जब दोनों वापस आएं तो देखा झोला हैंडल से गायब हो चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बांग्लादेश को 114 रन से हराया, 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *