​​​​​​​पत्नी चाय लेकर गई तो फंदे से लटका मिला पति,डिप्रेशन में महिला ने दे दी जान

​​​​​​​पत्नी चाय लेकर गई तो फंदे से लटका मिला पति,डिप्रेशन में महिला ने दे दी जान

​​​​​​​गोरखपुर। गोरखपुर के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह एक युवक और महिला ने सुसाइड कर लिया। कैंट इलाके के इंजीनि​यरिंग कॉलेज अभिषेक नगर में जहां 30 साल का युवक फंदे पर झूल गया। वहीं चौरीचौरा के डुमरी खास में 35 साल की महिला ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

rajeshswari

कैंट इलाके में कमरे में फंदे से झूला युवक
पुलिस के अनुसार कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के अभिषेक नगर कॉलोनी सिंघड़िया निवासी सुभाष मिश्रा शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी,बेटे और बहू के साथ रहते हैं। उनके बेटे ऋषिकेश मिश्रा उर्फ मोनू की करीब 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। ऋषिकेश ने शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में पंखे से गमछे का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी छत पर सोई थी।

सुबह पत्नी चाय लेकर गई तो वह फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर तत्काल डॉयल 112 की पीआरवी और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर फोरेसिंक टीम को भी बुला लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरवाले आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे है। वहीं चर्चा है कि युवक नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में चल रहा था। चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। फोरेंसिक टीम ने जांच किया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

इसे भी पढ़े   कौशांबी : पूर्व प्रधान बादाम सिंह को निर्माणाधीन गौशाला में मारी गोली

डुमरी खास के कस्बा टोला निवासी मन्नू यादव की पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका यादव ने गुरुवार की रात लगभग 10 बजे घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मन्नू यादव ने बताया कि घर के सभी लोग घोठ पर थे। उसी दौरान प्रियंका ने यह कदम उठा लिया। घोठ से आने के बाद घटना की जानकारी होने पर मन्नू ने अपने ससुराल के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रियंका के मायके के लोग रात में ही पहुंचे और शव के अंतिम संस्कार की बात कही। मन्नू के परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद होने से इंकार किया। महिला चार बच्चों 8 वर्षीय अम्बरीष, 5 वर्षीय अमृता, 3 वर्षीय गीतांजलि और एक वर्ष का डिम्पल की मां थी। मन्नू की शादी 14 वर्ष पूर्व देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिंधुवां में हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *