दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ तोड़ा

दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ तोड़ा

जौनपुर। क्षेत्र के रामनगर उपधान निवासी राय साहब यादव शुक्रवार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गुरुवार देर शाम बाइक से गांव में एक मिस्त्री के पास गया था । जहा से वापस घर लौट रहा था रास्ते में नहर के पास आधा दर्जन दबंग किस्म के लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे।मुझे रोकर बाइक से गिरा दिया।और लाठी डंडा से पीटकर मेरे दोनो हाथ और बाइक तोड़ दिया ।मुझे गम्भीर चोट आई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटने लगे तो दबंग लोग भाग गये । पीड़ित ने बताया कि मामले में पुलिस तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज किया। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच शुरु है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *