कांग्रेस नेता सुबोध कांत का PM पर विवादित बयान:हिटलर से की तुलना

कांग्रेस नेता सुबोध कांत का PM पर विवादित बयान:हिटलर से की तुलना

नई दिल्ली। सेना की अग्निपथ योजना का कई राज्यों में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इधर, कांग्रेस नेता दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए विवादित भाषा का इस्तेमाल किया।

rajeshswari

रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने अपने भाषण में कहा कि ये लुटेरों की सरकार देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गई है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास भी इन्होंने पार कर लिया। हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी। ये सरकार भी उसी राह पर चल रही है। फिर कहा कि जो हिटलर की राह चलेगा, वो हिटलर की मौत मरेगा। हालांकि,इसके कुछ देर बाद ही सहाय ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वे तो नारा लगा रहे थे और यह बहुत पुराना नारा है।

गहलोत बोले- हमारी PM और BJP से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के सत्याग्रह धरने में गहलोत ने कहा-PM मोदी और BJP से हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है,हमारी विचारधारा की लड़ाई है। BJP वाले हमें दुश्मन मानते हैं, कांग्रेसमुक्त भारत बनाने की बात कहते हैं। देश में हर जगह कांग्रेस है। यह विचारधारा है, यह कभी मुक्त नहीं होगी। कांग्रेस की विचारधारा देश का DNA है।

इसे भी पढ़े   पटना में प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग;स्टेशन में आगजनी के बाद बवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *