सेंसेक्स 300 अंक मजबूत,निफ्टी 15870 के पार,एक्सिस बैंक और टाटा स्टील टॉप गेनर्स

सेंसेक्स 300 अंक मजबूत,निफ्टी 15870 के पार,एक्सिस बैंक और टाटा स्टील टॉप गेनर्स

मुंबई। गिरावट के साथ खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है, जबकि निफ्टी 15,870 के करीब पहुंच गया है। आज कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

rajeshswari

बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स निफ्टी में बढ़त दिखा रहे हैं। मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा तेजी है, जबकि IT इंडेक्स भी करीब 0.50% मजबूत हुआ है। आटो और FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। फार्मा, रियल्टी सहित दूसरे इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी है और यह 53,330 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 75 अंक बढ़कर 15,875 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज के टॉप गेनर्स में कोटक बैंक, रिलायंस, टाटा स्टील, SBIN, ICICI बैंक,एक्सिस बैंक ,सनफार्मा और मारुति शामिल हैं।

सेंसेक्स 129 पॉइंट की गिरकर 52,897 पर और निफ्टी 24 अंक की गिरावट के साथ 15,774 पर खुला था।

इसे भी पढ़े   लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,हरि वल्लभ शुक्ला समेत कई नेता BJP में शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *