वाराणसीः स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसीः स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी के सुंदरपुर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है। चितईपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में ‘सोल ग्लैमर्स स्टूडियो स्पा सेंटर’ और ‘द रिलेक्स स्पा सेंटर’ पर छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में चोलापुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गोलू और मिर्जामुराद के धीरज पटेल शामिल हैं।

rajeshswari

सोमवार शाम हुई छापेमारी के दौरान आठ युवतियां और पांच युवक भी मौके से पकड़े गए, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिली है। स्पा सेंटर के रजिस्टर और मोबाइल से कई नाम और नंबर बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

जांच में यह भी सामने आया कि देह व्यापार से अर्जित धन को छुपाने के लिए तीन बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस को बीएचयू के हैदराबाद गेट, अस्सी और सामनेघाट जैसे इलाकों में भी ऐसे ही स्पा सेंटरों की जानकारी मिली है, जहां जल्द छापेमारी की जा सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे किसी भी अवैध धंधे को बख्शा नहीं जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़े   दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *