बाइक पर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन,दर्दनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

बाइक पर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन,दर्दनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय लोग सहम गए जब करंट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर आ गिरा। तार की चपेट में आने से बाइक समेत युवक आग का गोला बना गया। तड़प-तड़प कर युवक ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक मंजर को देख लोगों को रूह कांप उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर-पट्टीनरेन्द्रपुर मार्ग पर रात 10 बजे घटी। यह तो शुक्र है कि तार की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा उसकी भी जान चली जाती। इस बार भी तार टूटने के पीछे लोग बिजली विभाग को दोष दे रहे हैं। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के अमावाखुर्द गांव निवासी शिवकुमार (38) पुत्र रामरतन बारी के रूप में हुई। वह शाहगंज स्थित एक होटल में नौकरी करता था।

गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में मौत ने उसका रास्ता रोक लिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर पट्टी- नरेन्द्रपुर मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास बाइक सवार युवक के ऊपर हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया।
बिजली की चपेट में आकर वो चिल्लाने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक समेत बाइक में आग लग गई। युवक चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। सूचना के बावजूद विद्युत आपूर्ति बंद होने में 15 मिनट का समय लगा। तबतक युवक ने दम तोड़ दिया था। बाइक जलकर खाक हो गई थी। हादसे की जानकारी होने के बाद शिवकुमार को परिवार पर पहाड़ सा टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   मीरघाट पर गंगा नदी में मिला एक युवती का शव,जलपुलिस ने शव को निकाला बाहर, फैली सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *