गंगासागर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार

गंगासागर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार

10 की मौत, 30 से अधिक घायल

rajeshswari

बर्धमान (पश्चिम बंगाल) (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सुबह लगभग 7 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर फागुपुर के पास गंगासागर से लौट रही एक यात्री बस खड़े ट्रक से भीषण टकरा गई। हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों में 2 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और खड़े ट्रक के चालक की तलाश जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर भीड़ ने बोला हमला,गाड़ी को आग लगाने की कोशिश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *