गाजीपुर : सड़क हादसे में कीर्तन गायक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर : सड़क हादसे में कीर्तन गायक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर (जनवार्ता)। जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कागदीपुर गांव के सामने गाजीपुर–कासिमाबाद मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रसिद्ध कीर्तन गायक अवधेश यादव (60 वर्ष) की मौत हो गई।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, सुकहां गांव निवासी अवधेश यादव पराहू बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे में कीर्तन गाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अवधेश यादव क्षेत्र में एक चर्चित कीर्तन गायक के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़े   Lunar Eclipse: शरद पूर्णिमा पर लगेगा खंडग्रास चंद्रग्रहण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *