गाजीपुर में गैंगस्टर तमंचे समेत गिरफ्तार

गाजीपुर में गैंगस्टर तमंचे समेत गिरफ्तार

गाजीपुर (जनवार्ता)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने एक गैंगस्टर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ तिलठिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अलावलपुर निवासी विशाल कुमार उर्फ धनजीत (32) को गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में बरेसर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गाजीपुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   अलीगढ़: दिनदहाड़े फायरिंग में बिल्डर बुरी तरह घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *