जमीनी रंजिश में चचेरे भाई ने की थी युवक की नृशंस हत्या

जमीनी रंजिश में चचेरे भाई ने की थी युवक की नृशंस हत्या

वाराणसी (जनवार्ता)।  चौबेपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हँसिया भी बरामद कर लिया।

rajeshswari

घटना 28 तारीख की रात करीब 11 बजे की है, जब युवक अनिल की उसके ही चचेरे भाई सिरजू सिंह ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच जमीनी रंजिश चल रही थी।

एडीसीपी वरुणा ज़ोन, ‘लेडी सिंघम’ नीतू कात्यान के नेतृत्व में चौबेपुर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मत्स्य’ के तहत जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 31 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सिरजू ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने हत्या के लिए बाजार से हँसिया खरीदा था और वारदात के बाद उसे घर के पीछे पेड़ के पास फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   Pitru Paksha 2023: कैसे करें श्राद्ध, क्या है विधि, किसे है श्राद्ध करने का अधिकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *