सीएम योगी कल आएंगे काशी, राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

सीएम योगी कल आएंगे काशी, राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 9 सितंबर को वाराणसी आएंगे। वह अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’ में राष्ट्रीय पोषण माह के नौवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहेंगी।

rajeshswari


मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रुद्राक्ष जाएंगे और करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद पिंडरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की भी तैयारी है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत हर साल सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। प्रदेश में पहली बार इसका राष्ट्रीय स्तर का आयोजन वाराणसी में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कई अधिकारी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़े   Gorakhpur: गोरखपुर में पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *