पीएमएस संघ वाराणसी के चुनाव में डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

पीएमएस संघ वाराणसी के चुनाव में डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

वाराणसी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह द्वारा नामित चुनाव अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय राय ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

rajeshswari

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव, डॉ. कार्तिकेय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हेमंत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. सारिका राय महिला उपाध्यक्ष और डॉ. अतुल कुमार सिंह वित्त सचिव शामिल हैं। वहीं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. विनय कुमार मिश्रा तथा संपादक पद पर डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया।

लंबित सेवा नियमावली में संशोधन प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित पीएमएस 2020 सेवा नियमावली में संशोधन, समय से पदोन्नति और समयबद्ध एस ए सी पी को प्रदेश कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित कर जल्द लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एसएसपीजी कबीरचौरा, डीडीयू पांडेयपुर, एलबीएस रामनगर सहित अन्य सरकारी चिकित्सालयों से विशेष आमंत्रित सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

सचिव डॉ. अमित सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला पीएमएस संघ की नियमित त्रैमासिक बैठक कराई जाएगी। बैठक में चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय के माध्यम से उनका समाधान कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : डालमिया होस्टल के छात्रों के खाने में मिली छिपकली, छात्रों में आक्रोश

वित्त सचिव डॉ. अतुल सिंह ने संघ के कार्यों में बजट की कमी नहीं आने देने और संगठनहित के कार्यों के लिए पारदर्शिता के साथ वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। महिला उपाध्यक्ष डॉ. सारिका राय ने महिला चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता से संघ के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *