विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली। एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को मुंबई से अरेस्ट किया गया है। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें विक्की ने कहा कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।

rajeshswari

सलमान खान को भी मिली थी धमकी
कुछ दिनों पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दरअसल, ये पूरा मामला 5 जून की सुबह तब सामने आया था जब सलमान के पिता सलीम वॉक पर निकले थे। रास्ते में एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें एक लेटर दिया, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा था तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।

कटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की थी। दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी।

वहीं, विक्की की बात करें तो वो इन दिनों सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की जल्द ही ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े   जयमाला के दौरान गुस्साई दुल्हन ने वरमाला फेंक दूल्हे को जड़ दिए थप्पड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *