नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : जैतपुरा पुलिस ने  नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी सुधीर उपाध्याय (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

rajeshswari

07 अप्रैल को वादी ने थाना जैतपुरा में शिकायत दर्ज कराई  थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को 27 मार्च  को सुधीर उपाध्याय बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना जैतपुरा में मुकदमा संख्या 78/2025, धारा 137(2), 87 B.N.S. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, म.उ.नि. रागिनी शर्मा और कांस्टेबल अनीश जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही।

आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नगर आयुक्त ने लक्ष्मी कुण्ड, लोलार्क कुण्ड व मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *