बड़ागांव : किराना दुकान से डेढ़ लाख का सामान और नकदी ले गए चोर

बड़ागांव : किराना दुकान से डेढ़ लाख का सामान और नकदी ले गए चोर

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के दल्लीपुर गाँव में रेलवे फाटक के पास स्थित एक किराना दुकान में बुधवार रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर हुई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari

दुकान के मालिक, मारूडीह पुरबपट्टी गाँव निवासी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरों ने दुकान से एक क्विंटल अरहर दाल, दो बोरी चना दाल, दो बोरी मटर दाल, एक बोरी चना, 25 किलो मूंगफली, बिहार, कैश गुटखा, रिफाइंड और सलोनी तेल सहित अन्य सामग्री चुराई। इसके साथ ही कैश बॉक्स में रखे हजारों रुपये भी ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बाइक से सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   जल, जंगल और जमीन बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन, आदिवासियों का एक भी घर नहीं उजड़ने देंगे: संदीप मिश्रा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *