चंदौली:राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में युवा कांग्रेस ने मनाया PM मोदी का जन्मदिन

चंदौली:राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में युवा कांग्रेस ने मनाया PM मोदी का जन्मदिन

चंदौली (जनवार्ता): युवा कांग्रेस चंदौली ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु , राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्वी) विवेक, और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर और वितरित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया। साथ ही, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शशिनाथ उपाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान कांग्रेस) प्रदीप मिश्रा, प्रदेश सचिव (युवा कांग्रेस) संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष शबीर, आशुतोष, प्रकाश, विकास, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, संदीप मोदनवाल, महेंद्र, ज्ञान प्रकाश, विवेक सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस चंदौली के जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने किया।

यह आयोजन बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं में जागरूकता लाने और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करने का एक प्रयास था।

इसे भी पढ़े   Chandauli News: रन फॉर यूनिटी में सैयदराजा थाना प्रभारी विंदेश्वर पांडेय अव्वल, लौह पुरुष जयंती पर दिखा फिटनेस का जोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *