उत्तर प्रदेश : 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश : 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है। शासन ने डीआईजी स्थापना पद पर नियुक्त देव रंजन वर्मा का स्थानांतरण निरस्त कर दिया है।

rajeshswari

जारी आदेश के अनुसार, ममता रानी चौधरी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। अभिजीत कुमार को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक, अतुल कुमार श्रीवास्तव को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, शैलेंद्र कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, और त्रिगुण बिसेन को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़े   रिड्यूस ट्रैफिक कंजेशन स्कीम के तहत सड़क पर उतरे रूट मार्शल, हटवाया अतिक्रमण
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *