कोलकाता : भारी बारिश से जलभराव

कोलकाता : भारी बारिश से जलभराव

करंट से 7 की मौत

rajeshswari

कोलकाता  (जनवार्ता): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ली, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जलभराव में बिजली का करंट उतरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई जिलों में बिजली आपूर्ति रोक दी है और स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मृतकों में से तीन की पहचान हो चुकी है, जिनमें बेनियापुकुर के फिरोज अली खान (50), नेताजी नगर के प्रणतोष कुंडु (62) और इकबाल की पत्नी मुमताज बीबी (70) शामिल हैं।

जलभराव और करंट की घटनाओं ने शहरवासियों को भारी परेशानी में डाल दिया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया है, लेकिन लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रीय लोक अदालत : 4.69 लाख मामलों का निस्तारण, 1827 करोड़ रुपये की वसूली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *