कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत

कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत

80 लोग रेस्क्यू, छह घायल; मृतकों में महिला और चार साल का बच्चा

कोलकाता (जनवार्ता)। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार साल का बच्चा शामिल है। छह लोग घायल हुए हैं, जबकि करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे। आग के समय अधिकांश लोग सो रहे थे। धुआं भरने से कई लोगों का दम घुट गया। मृतकों में भारतीयों के साथ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
दमकल की पांच गाड़ियों और राहत टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई नियमों का पालन नहीं किया गया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : डीएम  बने छात्रों के 'गुरु',
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *