लाउडस्पीकर विवाद में पुलिस फाड़ी पर हमला

लाउडस्पीकर विवाद में पुलिस फाड़ी पर हमला

आसनसोल, । आसनसोल के रेलपार इलाके में शुक्रवार रात लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। उपद्रवियों ने जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी में घुसकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम मस्जिदों में पहुंचकर ध्वनि स्तर कम करने की अपील कर रही थी। इस मुद्दे पर धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तैयारी भी चल रही थी।


बताया गया कि रात करीब नौ बजे कुछ युवक बड़ी संख्या में पुलिस फाड़ी के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और भीड़ ने पुलिस फाड़ी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और निजी वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई।


स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद देर रात हालात काबू में आए।
स्थानीय पूर्व पार्षद शाहिना परवीन ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पार्षद एस.एम. मुस्तफा ने भी पथराव की घटना को गलत बताया।
मस्जिद कमेटी के सचिव मोहम्मद हैदर ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा बातचीत से सुलझाया जा सकता था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम् के दूसरे दल का भव्य स्वागत, बाबा के दर्शन कर तमिल श्रद्धालु हुए भावविभोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *