नगर आयुक्त ने पकड़ी डीजल चोरी, ड्राइवर की सेवा समाप्त

नगर आयुक्त ने पकड़ी डीजल चोरी, ड्राइवर की सेवा समाप्त

वाराणसी (जनवार्ता): नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मंगलवार तड़के परिवहन कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फॉगिंग मशीन वाहन के चालक धर्मेंद्र कुमार को गैलन में डीजल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। नगर आयुक्त ने तत्काल चालक की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया और संबंधित संस्था को निर्देश दिए कि उसकी पुनः तैनाती नगर निगम में न की जाए।

rajeshswari

साथ ही, परिवहन प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नगर आयुक्त ने कहा कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे।

इसे भी पढ़े   अष्टमी व्रत गुरुवार तथा दशहरा शनिवार को
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *