पति-पत्नी में सुलह, मिशन शक्ति अभियान बना खुशियों की वजह
चंदौली (जनवार्ता) | मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान में थाना धीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम शेरपुर नारायणपुर (मिर्जापुर) निवासी खुशबू की शादी चंदन कुमार शर्मा निवासी पसाई, थाना धीना (चंदौली) से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।

थाना धीना में उपनिरीक्षक वीर बहादुर और महिला आरक्षी आरती सरोज द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। मंगलवार को चंदन शर्मा ने पत्नी खुशबू की ससम्मान विदाई कराकर उसे अपने घर ले गया।
पुलिस की इस पहल से दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल है। ग्रामीणों ने थाना धीना पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान ने सच में रिश्तों में फिर से मुस्कान लौटा दी है।

