रामपुर में कांग्रेस ने शुरू की आजादी गौरव यात्रा:श्रद्धांजलि दी

रामपुर। रामपुर में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने अगस्त क्रांति दिवस आजादी की गौरव पदयात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। यह यात्रा 15 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में निकाली जाएगी। चलेगी। कांग्रेस नेताओं ने गांधी समाधि पर फूल चढ़ाकर आजादी के वीरों को श्रद्धांजलि दी।

rajeshswari

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा, ”आज से 75 साल पहले पंडित नेहरू ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था कि आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं। भारत फिर से खुद को खोज पा रहा है। इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं। पंडित नेहरू, सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर और अन्य तमाम महापुरुष इस देश की जनता को साथ लेकर इसे संवारने में लग गए। कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा।”

‘सारी उपलब्धियां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ही देन है’
नोमान खां ने कहा कि देश में हरित क्रांति आई और पंचवर्षीय योजना लागू हुई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु प्रशिक्षण, अंतरिक्ष यात्रा, रिसर्च के बड़े संस्थान, औद्योगीकरण, जैसी उपलब्धियां देश को मिलीं। यह सारी उपलब्धियां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके नेताओं की ही देन है।

इस देश को संवारते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति भी दी। इस मौके पर सय्यद विक्की मियां, रामगोपाल सैनी, हाजी नादिश खां, अब्दुल जब्बार खां, खुशनूद खां और अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रामपुर में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने अगस्त क्रांति दिवस आजादी की गौरव पदयात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। यह यात्रा 15 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में निकाली जाएगी। चलेगी। कांग्रेस नेताओं ने गांधी समाधि पर फूल चढ़ाकर आजादी के वीरों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े   योगी सरकार का बड़ा फैसला: रामनवमी पर अब दो दिन का सार्वजनिक अवकाश

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा, ”आज से 75 साल पहले पंडित नेहरू ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था कि आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं। भारत फिर से खुद को खोज पा रहा है। इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं। पंडित नेहरू, सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर और अन्य तमाम महापुरुष इस देश की जनता को साथ लेकर इसे संवारने में लग गए। कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा।”

‘सारी उपलब्धियां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ही देन है’
नोमान खां ने कहा कि देश में हरित क्रांति आई और पंचवर्षीय योजना लागू हुई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु प्रशिक्षण, अंतरिक्ष यात्रा, रिसर्च के बड़े संस्थान, औद्योगीकरण, जैसी उपलब्धियां देश को मिलीं। यह सारी उपलब्धियां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके नेताओं की ही देन है।

इस देश को संवारते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति भी दी। इस मौके पर सय्यद विक्की मियां, रामगोपाल सैनी, हाजी नादिश खां, अब्दुल जब्बार खां, खुशनूद खां और अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *