छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

एनडीआरएफ, वॉटर एम्बुलेंस और गोताखोरों से लैस टीमें संभालेंगी जिम्मेदारी

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) : छठ महापर्व के दौरान माँ गंगा के तटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों, कुंडों और सरोवरों पर 11वीं एनडीआरएफ बटालियन की सात टीमें तैनात की जाएंगी, जो वाराणसी, बीएलडब्ल्यू स्थित सूर्य सरोवर और चंदौली जिले में सक्रिय रहेंगी। ये टीमें वॉटर एम्बुलेंस, गोताखोरों, रेस्क्यू मोटर बोट, लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन सिलेंडर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी आवश्यक बचाव उपकरणों से लैस होंगी। 

11वीं एनडीआरएफ बटालियन के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में 30 प्रशिक्षित जवान शामिल होंगे, जो स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर 24 घंटे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। वाराणसी के गंगा तटों के अलावा बीएलडब्ल्यू के सूर्य सरोवर और चंदौली में भी टीमें तैनात रहेंगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जा सकती हैं। 

योगी सरकार के निर्देश पर सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि छठ व्रतियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। एनडीआरएफ की टीमें न केवल गंगा घाटों पर, बल्कि अन्य जलाशयों के किनारे भी सतर्क रहेंगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और निर्बाध रूप से सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। 

यह व्यवस्था छठ पर्व के दौरान आस्था के सैलाब को देखते हुए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब लाखों श्रद्धालु गंगा तटों और अन्य जलाशयों पर एकत्र होते हैं।

इसे भी पढ़े   आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *