वाराणसी: पहड़िया में दुर्गा पूजा का सामान समेट रहे तीन युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत

वाराणसी: पहड़िया में दुर्गा पूजा का सामान समेट रहे तीन युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक दुर्गा पूजा के बाद सजावट का सामान हटा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार रविवार की रात गीता रेडियो के कर्मचारी विशाल कुमार निवासी हुकुलगंज, किशन विश्वकर्मा निवासी रमरेपुर और आनंद कुमार पटेल उर्फ सोनू पटेल निवासी श्रीनगर दुर्गा पूजा के बाद सजावट का सामान समेट रहे थे। इसी दौरान मौर्या भोजनालय के सामने तेज रफ्तार से आई कार तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गई।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बीएचयू ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने आनंद कुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। विशाल कुमार और किशन विश्वकर्मा का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

लालपुर-पांडेयपुर के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   काशी और गुवाहाटी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर, मेयर अशोक तिवारी ने राज्यपाल से की मुलाकात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *