चौबेपुर में सड़क हादसा: अधेड बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन फरार

चौबेपुर में सड़क हादसा: अधेड बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन फरार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक उमरहा से वाराणसी की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई चौबेपुर राजेंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएससी नरपतपुर भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान संजय पुत्र भंवरी, निवासी मुड़ियार, सैदपुर, जिला गाजीपुर (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी गांव की घटना, आरोपी फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *