वाराणसी में छोटी कटिंग मैदान में फिर दिखा तेंदुआ, कैंट क्षेत्र में दहशत

वाराणसी में छोटी कटिंग मैदान में फिर दिखा तेंदुआ, कैंट क्षेत्र में दहशत

मिंट हाउस के पास बाउंड्री की दीवार पर खड़ा दिखा जंगली जानवर

वाराणसी (जनवार्ता)। छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार रात नदेसर चौकी क्षेत्र के छोटी कटिंग मैदान में मिंट हाउस के पास एक जंगली जानवर बाउंड्री की दीवार पर खड़ा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन की रोशनी पड़ते ही वह गुर्राया और दूसरी ओर छलांग लगाकर अंधेरे में ओझल हो गया। सोमवार को सामने आई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ एक घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दिखाई दिया। पीसीएफ गोदाम के पास दीवार पर पंजों के निशान मिलने की बात भी कही जा रही है। लगातार मिल रही सूचनाओं के कारण कैंट, नदेसर और आसपास के इलाकों के लोग सतर्क हैं।

सेंट मेरीज स्कूल से 39 जीटीसी तक मिली थी सूचना

इससे पहले छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बड़े जंगली जानवर की तस्वीर दिखाई देने के बाद तेंदुए की आशंका जताई गई थी। इसके बाद शनिवार रात 39 जीटीसी क्षेत्र में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली। रविवार रात छोटी कटिंग मैदान में दिखाई देने की घटना से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

वन विभाग की टीम पहले स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन अब तक जानवर का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और छावनी बोर्ड की टीमें छोटी कटिंग मैदान के आसपास भी तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों की ओर से निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़े   कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर व गंगा तट पर पहुंचे अधिकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार मिल रही सूचनाओं के बीच स्थानीय लोग किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को रात में सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचने, बच्चों को बाहर न भेजने और किसी जंगली जानवर को देखने पर उसके करीब जाने या उसका पीछा करने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को सूचना देने की जरूरत है।

हालांकि, छोटी कटिंग मैदान में दिखाई दिए जानवर की पहचान और तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *