यूपी में ठंड ने दी दस्तक: तापमान में तेज गिरावट, कानपुर सबसे ठंडा शहर

यूपी में ठंड ने दी दस्तक: तापमान में तेज गिरावट, कानपुर सबसे ठंडा शहर

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे प्रदेश में ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम की ठिठुरन ने लोगों को अब गर्म कपड़ों और रजाई-कंबल का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।

rajeshswari

मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में ठंड ने सबसे पहले दस्तक दी, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और बरेली जैसे जिलों में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानों में दिखने लगा है।

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का मामला — अदालत ने चौबेपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *