यूपी में 135 अवैध एंबुलेंस बंद
लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय अभियान के दौरान 772 एंबुलेंस के चालान किए, जबकि 135 वाहनों को बंद कराया। जांच में फिटनेस, परमिट और जरूरी दस्तावेजों की कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई।

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने एंबुलेंस संचालकों को पंजीकरण, वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र समेत सभी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए।

