उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, 30 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, 30 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को राज्य के 30 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

rajeshswari

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान सुबह और रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड की तीव्रता बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचने और बुजुर्गों व बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।

किन जिलों में रहेगा असर:
लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बहराइच, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, झांसी, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज, मथुरा और अलीगढ़ जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *