सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पाओला को मंगलवार 31 अगस्त को अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी। बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

rajeshswari

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी जी को उनकी माता श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर मेरी संवेदना उनके पूरे परिवार के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

इसे भी पढ़े   हैवानों की नजर में हैं मायानगरी की बच्चियां,खौफनाक हैं मासूमों से बलात्कार के ये आंकड़े
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *