अपहरण की आशंका मेंभेजे गएइजरायली लड़ाकू विमान

अपहरण की आशंका मेंभेजे गएइजरायली लड़ाकू विमान

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान की सऊदी अरब में हुई लैंडिंग

तेल अवीव । संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक यात्री विमान से आपात संकेत मिलने के बाद पश्चिम एशिया में हड़कंप मच गया। विमान की गतिविधियों को देखते हुए उसके अपहरण की आशंका जताई गई और इजरायल की ओर से लड़ाकू विमान रवाना किए गए। बाद में विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतार लिया गया।

rajeshswari

इजरायली मीडिया के अनुसार, विमान ने सऊदी अरब के ऊपर से लौटते समय आपातकालीन 7700 संकेत भेजा। संकेत मिलने के बाद इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को उसकी ओर भेजा गया। शुरुआती स्तर पर अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट नहीं थी और विमान के अपहरण की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में हिंसा और पायलटों के बीच हाथापाई की सूचना भी सामने आई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों को लेकर जांच जारी है। सऊदी अरब में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

घटना के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी अधिकारियों से बातचीत की। सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि विमान में वास्तव में क्या हुआ है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया पहले से ही गंभीर तनाव और सैन्य संघर्षों से गुजर रहा है। ऐसे माहौल में दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान से आपात संकेत मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गईं।

इसे भी पढ़े   भदोहीः कार्पेट फैक्ट्री के सीवेज टैंक में गैस रिसाव, तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, एक गम्भीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *