अयोध्या : श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

अयोध्या : श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

तीन की मौत, 11 घायल

rajeshswari

अयोध्या  (जनवार्ता)  । रामनगरी अयोध्या में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के रीवा से रामलला के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सभी श्रद्धालु रीवा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी के मुक़दमे में पैरोकार ,विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जीतेन्द्र सिंह बिसेन को पाकिस्तान से धमकी मिली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *